बाईक और विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बाइक चेकिंग में 90 बोतल शराब के साथ चांद पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

बाइक चेकिंग में 90 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चांद थाने की पुलिस ने की है। चांद थाने की पुलिस ने बाइक चेकिंग ने 90 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने साथ ही तस्कर के पास रहे बाइक को भी जब्त कर लिया। इसके बाद शराब व बाइक के साथ तस्कर को थाने ले जाया गया। जहां तस्कर के खिलाफ शराब मामले में कागजी कार्रवाई की गयी और मेडिकल जांच के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब के साथ पकडाया तस्कर कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के लल्लन तिवारी के पुत्र भानु तिवारी है। इसकी जानकारी चांद थानेदार सचिन कुमार ने दी।

Join us on:

Leave a Comment