जनता दरबार में दो मामलों का किया गया निष्पादन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में स्थित करमचट थाने में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित किये गये जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन किया गया। दो मामलों में एक मामला मझियांव गांव से आया था। जिसमें उक्त गांव में सुदामा साह और राम चंद्रा साह के बीच रैयती भूमि का मामला आया था। इस मामले में पुलिस ने भूमि की मापी के आधार पर मामला का निष्पादन किया गया। वहीं इसके बाद एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया। जिसमें हसनपुरा गांव से उमेश्वर दूबे और गौत दूबे के बीच जमीनी विवादका मामला आया था। इस मामले को भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी वागीशा सिंह व संचालन करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किय।

Join us on:

Leave a Comment