बायो-वेस्ट डस्टबिन खरीद पर घोटाले का आरोप, RJD ने सरकार से मांगा जवाब!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार में बायो-वेस्ट डस्टबिन की खरीद को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग में 1,500 रुपये की कीमत वाला बायो-वेस्ट डस्टबिन 15,000 रुपये में खरीदा गया। यह खरीद उस समय की बताई जा रही है, जब मंगल पांडे स्वास्थ्य मंत्री थे। आरटीआई के जरिए सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए RJD विधायक और लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र ने सरकार से पूरे मामले में जवाब मांगा है।
भाई वीरेंद्र का आरोप है कि अगर 1,500 रुपये के डस्टबिन की खरीद 15,000 रुपये में की गई है, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
वहीं, भाई वीरेंद्र ने 19 अगस्त को राजभवन मार्च करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीवान में छात्रों पर कथित तौर पर AK-47 से गोली चलाने के मामले सहित अपराध से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। RJD ने इन मामलों में जांच और उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
बाइट : भाई वीरेंद्र, RJD विधायक

Join us on: