रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गया। ब्रह्माकुमारीज़ गया ए.पी. कॉलोनी सेंटर द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2026 के अंतर्गत गया एवं आसपास के क्षेत्रों, जिसमें मानपुर एवं बोधगया भी शामिल हैं, में व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों, धार्मिक स्थलों, सामुदायिक क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में गया, मानपुर एवं बोधगया के अनेक अन्य विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता रही।
अभियान के अंतर्गत सरकारी संस्थानों, सामुदायिक क्षेत्रों, मंदिरों, ब्रह्माकुमारीज़ सेंटरों तथा बाल देखभाल/किशोर न्याय संस्थान बाल कारागार गया में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल देखभाल/किशोर न्याय संस्थान में बच्चों एवं युवाओं के साथ सकारात्मक सोच, आत्म-परिवर्तन, जिम्मेदार निर्णय एवं नशे से दूर रहने को लेकर प्रेरणात्मक संवाद किया गया।
अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्त जीवन के महत्व एवं सकारात्मक जीवन-मूल्यों के बारे में ज्ञान एवं जागरूकता संदेश दिया गया।
अभियान के माध्यम से लगभग 11,000 लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश एवं ज्ञान पहुँचाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने नशा न करने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने की प्रतिज्ञा भी ली।
अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं, स्वयंसेवकों, ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों, संस्थागत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सह भागिता रही।
अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ, शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
बी.के. सुनीता, ए.पी. कॉलोनी सेंटर ने बताया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यक्ति, परिवार एवं समुदाय की सामूहिक जागरूकता आवश्यक है तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं में प्रारंभिक स्तर पर सकारात्मक चेतना विकसित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा।



