कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के चांद प्रखंड में निक्षय दिवस के अवसर पर निःक्षय मित्र बनकर चांद के नर्सिंग ऑफिसर मनीष कुमार मिश्र ने टीबी के चार मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर गोद लिये रोगियों को 1600-1600 रूपये की राशि से पौष्टिक आहार का पैकेट एव आर्थिक सहयोग के रूप में नकद राशि का पैकेट उपरोक्त यक्ष्मा के रोगियों को दिया गया। पौष्टिक आहार देते समय मौके पर प्रभारी चिकित्सक डा संजय कुमार सिंह एव सीनियर ट्रीटमेंट पर्यवेक्षक मिथुन कुमार सहित सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।टीबी के चार रोगियों मे शैलेश पासवान 22 वर्ष गांव बसहा, मधु साह 38 वर्ष गांव सेन्दुरा, जिउत कुमार 22 वर्ष गांव दिग्घी एवं मुस्कान कुमारी 17 वर्ष गांव सिलौटा के है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार का प्लानिंग है कि निःक्षय मित्र बनवाकर और उनके सहयोग से यक्ष्मा रोग को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाय। पूरे जिला मे नर्सिंग ऑफिसर श्री मनीष मिश्र ऐसे पहले व्यक्ति है जिन्होंने इस उद्देश्य से चार टीबी मरीजो को गोद लिया है। उन चार मरीजों को छः माह तक पोषण आहार की सामग्री के पैकेट दिया जाता रहेगा। पोषण आहार के पैकेट मे 5 किलोग्राम चावल, ढाई किलो आटा, डेढ किलो दाल, आधा किलो गुड, आधा किलो खजूर, डेढ किलो चना, सरसों तेल, नमक, अण्डा, बिस्किट का बडा पैकेट, प्रोटीन पावडर एव ड्राई फूड पैकेट उपलब्ध कराए गए।




