आरा सासाराम ट्रेन में फंसा हार्वेस्टर, देर तक ख़डी रही,यात्रियों का हंगामा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल के गड़हनी  स्टेशन के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर हार्वेस्टर फस गया,जिससे 03611 आरा सासाराम सवारी गाड़ी गड़हनी स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रही,ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने यात्रियों को ट्रैक पर हार्वेस्टर को फसे होने की बाते बताई, तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ, ट्रैक से हार्वेस्टर हटाने के लिए रेलवे कर्मचारी लगे हुए थे,दो घण्टे कड़ी मेहनत के बाद यातायात बहाल हुआ,

                  रेल सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम 03611 आरा सासाराम सवारी गाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन से यात्रियों को लेकर उदवंतनगर होते हुए, गड़हनी स्टेशन पहुँची, उसी समय गड़हनी आउटर पर हार्वेस्टर ट्रैक फस गया, जिससे गाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही, लोगों ने ट्रेन को विलंब होते देख हंगामा शुरू कर दिया, हंगामे के करीब दो घण्टे बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ

Join us on:

Leave a Comment