ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग पर महुआ थाना क्षेत्र कन्हौली राजपुतान टोला समीप शुक्रवार के दोपहर में चलती तीन वाहन आपस में टकरा गई है जिससे आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया है। इधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना घटना स्थल पहुंचे और सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल महुआ में इलाज़ के लिए भर्ती कराया है। हालाकी की तीन यूवक और एक महिला की स्थिती नाज़ुक देखते सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। सदर अस्पताल से भी सभी को पीएमसीएच रेफर कर दी गई है।

बताया गया है कि मैजिक,ऑटो और एक बाइक आपस में भिड़ गई थी बाईक सवार घायल सोनू कुमार,दीपक कुमार,राजा कुमार तीनों महुआ थाना क्षेत्र के लगूराव बिलंदपुर निवासी बताया गया हैं। जबकि ऑटो सवार सुरज कुमार, शान्ति कुमारी,खुशबू देवी और इनके अन्य दो परिजन भी घायल हो गए हैं। ये सभी मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधवारा के निवासी थे जो बाबा बसावन पानापुर लंगा सुभई गांव से दूध चढ़ाने के लिए मैजिक गाड़ी और टेम्पु रिजर्व कर उसी से सवार होकर घर लौट रहा था तभी कन्हौली में हादसा हुआ है।




