रिपोर्ट – अमित कुमार!
नीतीश कुमार ने आह्वान किया कि भाजपा को वोट न करें। अगर भाजपा को वोट करेंगे तो अपना नाश होगा और जो इनके खिलाफ वोट देगा, वो अपना भी विकास करेगा और राज्य एवं देश के विकास के विकास में अपना योगदान करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आज पुरानी चीजों को खत्म करने सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र को कह रहे थे कि हमें विशेष राज्य का दर्जा दो। लेकिन नहीं ना दे रहा है। हम लोग तो अपने ढंग से काम कर रहे हैं।
मोदी-शाह पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके पहले वाले जो नेता (अटलजी) थे उनको भी नहीं मान रहे। अटल जी हम को कितना मानते थे। आज सिर्फ दो लोगों की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सबलोग मिल जुलकर आगे नहीं बढ़ेगा तो देश पर खतरा बढ़ जाएगा।




