राजधानी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा धर्म यात्रा का आयोजन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

एंकर: आज पटना के आर ब्लॉक से विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल द्वारा वीर बजरंगी धर्म यात्रा निकाला गया। ये धर्म यात्रा पटना आर ब्लॉक से महावीर मंदिर तक पूरे गाजे बाजे के साथ निकाला गया और आर ब्लॉक से महावीर स्थान तक पूरा इलाका जय श्री राम के नारे से गुंजयमान हो गया। धर्म यात्रा में शामिल महंत ने बताया कि बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस में हुई हिंसा में सरकार निर्दोष को गिरफ्तार कर रही है और जो हिंदू मरा है उसे सरकार मात्र 5 लाख रुपए दे रही है और मुस्लिम के मरने पर करोड़ों रुपए दे रही है। कही न कही महंत के बोलने के तात्पर्य यह है कि बिहार सरकार विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातनी को धोखा दे रही है।

Join us on:

Leave a Comment