आकाश कुमार
पूर्णिया
शहर के जिला स्कूल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता ‘दक्ष’ में उस समय खलल पड़ गय, जब दक्ष के खेल कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत लड़का मैदान में आ धमका। बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के बीच स्मैक के ओवरडोज लिए लड़के ने खूब हंगामा किया। नशेड़ी लड़के ने खुद को आशिक बताते हुए फुटबॉल ग्राउंड पर हाथ काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। जिसके बाद ग्राउंड पर मौजूद बालिका वर्ग की खिलाड़ी सहम गईं और ग्राउंड पर मौजूद सिक्योरिटी की ओर दौड़ी। हालांकि इसके फौरन बाद नशेड़ी युवक को हंगामा करते देख पुलिस के जवान ने स्मैक के नशे में धुत लड़के को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
दरअसल बीते मंगलवार को तय कार्यक्रमों के तहत जिला स्कूल ग्राउंड में चार दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता दक्ष का शुभारंभ किया गया है। 14 -17 मार्च तक चलने वाले 4 दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सभी मैच तय समय से चल रही थी। ग्राउंड पर होनी वाली अगली प्रतियोगिता फुटबॉल थी। जो उफरैल और रामबाग की बालिका वर्ग की खिलाड़ियों के बीच होना था। कोच की सीटी बजी, और सभी बालिका खिलाड़ी ग्राउंड पर एक कतार में खड़ी हो गई। प्रतियोगिता शुरू ही होने वाली थी कि स्मैक के नशे में धुत युवक आ धमका। युवक ने कैमरे की ओर चिल्लाते हुए कहा कि वह किसी लड़की से प्यार करता था। वह उसी से शादी करेगा। लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया है और अब वह मुझसे बात नहीं कर रही।
नशेड़ी लड़के ने अपना नाम शिवम कुमार पटेल बताया है। ग्राउंड पर हंगामा करते हुए लड़के ने कहा कि “मैं शादी करूंगा तो उसी लड़की से. यहां के लड़के से मैं रंगदारी बसुलता हूं. मुझे किसी भी कीमत पर वह लड़की चाहिए जिससे मैं प्यार करता हूं.”
वहीं मैच के कोच रजनीश कुमार ने कहा कि यह लड़का स्मैक का सेवन करता है। नशे की हालत में यह लड़का यहां पहुंचा और हंगामा करने लगा। लड़के ने अपना हाथ भी काट लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस लड़के को हिरासत में ले लिया है और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई है।




