ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली – दबंगों ने महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुलडोजर से एक घर को पूरी तरह से ध्वस्त करते हुए लाखों रुपए के ईंट आदि समान गाड़ी पर लाद कर ले गए।घटना के बाद पीड़ित ने महनार थाना एवं महनार यसडीओ को आवेदन देकर कारवाई की मांग किया है।घटना को लेकर स्वर्गीय शिवप्रसाद शर्मा की पत्नी उमा देवी ने पुलिस से लिखित शिकायत किया है।उमा देवी ने बताया कि सोमबार की रात करीब 11.30 बजे जब वह अपने घर मे सो रह थी।तभी दर्जनों की संख्या में लोगों ने जेसीबी से उनका दो मंजिला घर को तोड़ने लगा।पीड़ित महिला ने बताया कि गाड़ी की तेज आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो देखा कि उनका घर जेसीबी/बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।घर तोड़ने के साथ ही घर का सामान ट्रैक्टर पर लादा जा रहा है।आवेदन में बताया है कि जब वह घर तोड़ रहे लोगों से पूछा कि मेरा घर क्यो तोड़ रहे है तो लावापुर महनार नीवासी जितेंद्र राय पिता बैजू राय ने उनके गर्दन पर हाथ लगा कर धकेल दिया।साथ ही बताया गया कि लावापुर महनार नीवासी लालबाबू शर्मा पिता स्व भगवान शर्मा,समस्तीपुर जिला के मोहनपुर घमंडी चौक निवासी संतोष कुमार साह एवं चार पांच अज्ञात लोगों ने उनको पकड़ लिया और घर से पूरब ले जाकर बैठा दिया।हल्ला सुनकर जब उनके भैंसुर कल्याणी प्रसाद शर्मा इसका विरोध करने लगे तो जितेंद्र राय पिता बैजू राय ने धक्का मुक्की करके गिरा दिया।पीड़ित ने आवेदन में कहा कि जितेंद्र राय,लालबाबू शर्मा,संतोष कुमार साह समेत कई अन्य अज्ञात लोगों ने घर को तोड़कर पूरी तरह छतिग्रस्त कर दिया।कहा है कि घर मे रखे 20 हजार नगदी के साथ 2 बक्सा,लोहा का आलमीरा जिसमे सोना चांदी के साथ अन्य समान भरा हुआ था के साथ सिलाई मशीन,गैस चूल्हा,सिलिंडर,2 साइकिल,दो मंजिला घर का दरवाजा,खिड़की,ईट, दीवार जिसका सभी का कीमत लगभग 20 लाख रुपए है वह सब ट्रैक्टर पर लादकर लूटपाट कर फरार हो गए।घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई।जिसके बाद महनार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रात में ही घटनास्थल पर पंहुचकर मामले की जांच किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनो पक्षो के बीच मामला चल रहा था।आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।




