रिपोर्ट – आकाश कुमार
आज कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कटिहार लोहिया नगर निवासी एमएलसी उम्मीदवार व अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे लोकप्रिय शिक्षक राजकमल ने पूर्णिया जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय का भ्रमण किया। मुलाकात के क्रम में उन्होंने उपस्थित शिक्षक मतदाताओं के बीच अपनी बात रखते हुए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में प्रथम वरीयता का मत देने का अपील किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों की अपने हक, अधिकार और शिक्षा के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई है। इस क्रम में प्रत्याशी राजकमल ने पूर्णिया में प्रेस मीडिया के साथ वार्ता करते हुए अपने मतदाताओं के बीच मजबूती से अपना पक्ष रखा व उक्त चुनाव में जीत के बाद उनके द्वारा बताए कार्यों को प्राथमिकता से करने सहित अन्य अपेक्षित सुधारों की बात कही।




