आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर आए दिन हो रहे खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।वही इस तरह के अपराधिक गतिविधि को भोजपुर पुलिस पूरी तरह से रोकने में विफल साबित होती नजर आ रही है। मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडडी गांव का है जहां पर पूर्व से अपने परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक युवक 30 वर्षीय दीपक कुमार राय की मौत पिटाई होने से हो गई।मृतक के परिवार वालों ने अपने ही चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।वहीं घटना के बाद दीपक को परिजनों ने आरा के सदर अस्पताल में लाया जहां चिकित्सकों ने दीपक कुमार राय को मृत घोषित कर दिया।जबकि घटना की जानकारी मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और इस कांड में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दीपक कुमार राय के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है ।वहीं परिवार में कोहराम की स्थिति देखी जा रही है।
बाईट/-भाई(मृतक)
बाईट/-परिजन(मृतक)
बाईट/-पुलिसकर्मी(कोइलवर थाना)




