रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के 3 युवक हाथीदह थानाक्षेत्र में राजेंद्र सेतु गंगा घाट पर स्नान के लिये आये और स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले गये जिससे दो डूब गये जबकी एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया!
डूबे हुये दोनो युवकों की तलाश की जा रही है!
मोकामा में आपदा प्रबंधन विभाग की टीम निष्क्रिय रहने के कारण स्थानीय लोग शव की तलाश कर रहे हैँ जबकी बेगूसराय के सिमरिया स्थित आपदा विभाग के गोताखोरों से सम्पर्क किया गया है!
डूबे युवकों की पहचान मनीष कुमार पिता अरविंद सिंह, मरांची निवासी के रूपये में हुई है जबकी दूसरा युवक शिवम गोविंद पुर के नवादा का रहने वाला बताया गया है जो अपने रिश्तेदार के यहाँ मरांची एक शादी समारोह में आया हुआ था!
हाथीदह के सब इंस्पेक्टर रामाशीष सिंह ने कहा की आपदा विभाग को सूचित किया गया है और शवों की तलाश जारी है!
Byte :- मृतक के परिजन
Byte :- सब इंस्पेक्टर रामाशीष सिंह, हाथीदह




