ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र इलाके के भुतही नदी से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। अज्ञात महिला के शव दफन होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चिकसौरा थाना पुलिस को दी गई।सूचना उपरांत चिकसौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दफनाए हुए शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है। वही घटना के संबंध में चिकसौरा थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा भूतही नदी में अज्ञात महिला के शव दफन होने की सूचना दी गई । प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। कहीं अन्यत्र जगह महिला की हत्या कर उसके शव को भूतही नदी में दफन कर दिया है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।
बाइट।दिलीप कुमार एएसआई
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




