बहुत उछल रहा…बम से उड़ा देंगे, राकेश टिकैत को मिली धमकी

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

किसान नेता ने गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी को पत्र भेज लगाई सुरक्षा की गुहार

गाजियाबाद : एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसको लेकर राकेश टिकैत ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत के पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा-तुम्हारा परिवार बहुत उछल रहा है, बहुत दौरे कर रहा है। बिहार भी जा रहा है। घर में बैठ जाओ, नहीं तो बम से उड़ा देंगे। भारतीय किसान यूनियन के युवा विंग अध्यक्ष गौरव टिकैत को भी कॉल आया, लेकिन जब गौरव टिकैत ने कॉल काट दिया तो अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर मैसेज करके धमकी दी। इसको लेकर राकेश टिकैत की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि उनका परिवार दूसरे राज्य में भी जाता रहता है, इसलिए उनको सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

Join us on:

Leave a Comment