सांसद आदर्श ग्राम योजना से जुडेगा मशरूम उत्पादन कार्यक्रम – नवीन कुमार साह!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मशरुम उत्पाद से जुड़े लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया

खूंटी ( झारखंड) श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत बटन मशरूम बीज उत्पादन केंद्र के निरीक्षण एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव नवीन कुमार शाह ने कहा कि एपीपी एग्रीगेट के माध्यम से मशरूम बीज उत्पादन मशरूम उत्पादन और उससे निर्मित विभिन्न सामग्रियों का निर्माण कर बाजारीकरण की व्यवस्था से झारखंड की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और लखपति दीदी के रूप में सम्मानित हो
रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में मशरूम उत्पादन की भूमिका सार्थक सिद्ध होगी और इससे झारखंड की महिलाएं अपना जीविकोपार्जन बेहतर तरीके से कर पाएंगे
सम्मान समारोह के बाद उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबल मिशन के अंतर्गत संचालित बटन मशरूम बीज उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया इनके साथ खूंटी के उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह अनुमंडल अधिकारी झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के पदाधिकारी और दीदी आदि भी उपस्थित थे मशरूम बीज उत्पादन की पद्धति एवं बीज निर्माण के तरीकों की जानकारी एपीपी एग़ीगेट के निदेशक प्रभाकर कुमार केंद्र सरकार के पदाधिकारियों को विस्तार से बताया उन्होंने मशरूम से उत्पादित वस्तुओं निर्माण के माध्यम से लखपति महिलाओं और मशरूम उत्पादकों के जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत बताया आगत अतिथियों को अंग वस्त्र पौधा मशरूम की सुसज्जित डली और लेखन सामग्रियां देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बेहतर मशरूम उत्पादन करने वाली महिलाओं और लखपति महिलाओं को पदक देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन एपीपी एग़ीगेट के राज्य प़मुख अनमोल कुमार ने किया लखपति दीदी में पूनम सांगा गुड्डी देवी ज्योति कुमारी सुनीता कुमारी पुष्पा कुमारी भारती कुमारी सहित कई को सम्मान किया गया

Join us on:

Leave a Comment