युवक ने अनजाने में खुद के ही मौत का बना डाला वीडियो!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो गुटों में होने लगी जमकर फायरिंग, वीडियो बना रहे छात्र की गोली लगने से हुई मौत

भागलपुर,केला कलाई और क्राइम से जाने जाने वाले नवगछिया में फिर से अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है ,ताजा मामला भागलपुर नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी स्थित दुर्गा स्थान के पीछे वार्ड नंबर 11 का है, यह घटना बुधवार के तकरीबन 5:00 बजे शाम की है जहां कुछ लोग होली के हुड़दंग में फुल साउंड डीजे बजा कर मस्ती कर रहे थे वही नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि अध्यक्ष डब्लू यादव को इस बात का पता चला तो वह हथियार से लैस अपने कुछ गुर्गों के साथ पहुंच गए और कुछ लोगों के साथ तू तू मैं मैं हुई उसके बाद मारपीट होना शुरू हो गया यह देखकर वार्ड नंबर 11 के मनीष कुमार सिंह वहां पहुंचे और दोनों में हो रही लड़ाई को लेकर बीच बचाव करने लगे लेकिन इस बीच डब्लू यादव पार्षद मनीष सिंह पर ही टूट पड़े और उनके साथ जितने लोग थे वह भी मनीष सिंह को मारना पीटना शुरू कर दिया यहां तक कि उनके कपड़े तक फाड़ डाले मामला बढ़ता चला गया मामला इस कदर बढ़ता चला गया कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई तकरीबन 20 राउंड गोलियां चली ।

यह सब कुछ कैद हो रहा था एक मोबाइल में जो युवक इस पूरी घटना को छत पर से अपने मोबाइल में कैद कर रहा था, उसे क्या पता था कि वह अपने मौत का वीडियो खुद बना रहा है, नीचे झड़प में सभापति प्रतिनिधि डब्लू यादव ने अपने बॉडीगार्ड से राइफल लिया और सीधे गोली चला दी और वह गोली उस लड़के को जाकर उसके कंधे पर लगी जो छत पर से इस पूरी वारदात का वीडियो बना रहा था वह वहीं पर घायल होकर गिर गया और नवगछिया से भागलपुर के मायागंज उसे आनन-फानन में लाया गया जहां मायागंज में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ,

मृत लड़के की पहचान नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी वार्ड नंबर 11के रहने वाले प्रदीप पंडित के पुत्र आशीष कुमार पंडित के रूप में हुई है, होली का यह माहौल उस परिवार के लिए देखते ही देखते मातम में बदल गया पूरा परिवार सदमे में है।

राजेंद्र कॉलोनी दुर्गा स्थान जहां घटना घटित हुई है वह अभी पुलिस छावनी में तब्दील है राजेंद्र कॉलोनी के लोग काफी आक्रोशित हैं उनका कहना है जल्द से जल्द सभापति प्रतिनिधि अध्यक्ष डब्लू यादव को गिरफ्तार किया जाए वरना हम शांत नहीं बैठने वाले।

वहीं पुलिस प्रशासन माहौल को शांत करने की कोशिश में लगी हुई है और मायागंज अस्पताल में युवक के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

वही नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज से जब टेलिफोनिक वार्ता की गई तो उन्होंने कहा इस पर अनुसंधान करके जिसकी गलती होगी उन्हें बख्शा नहीं जाएगा जल्द से जल्द गलती करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मृतक आशीष राज के भाई सचिन राज ने बताया नीचे दो गुटों में झड़प हो रही थी कई राउंड फायरिंग भी हो रही थी और मेरा भाई छत पर से वीडियो बना रहा था इसी क्रम में मेरे भाई को गोली लगी और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Join us on:

Leave a Comment