रवि शंकर शर्मा :-
बड़ी खबर बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना के राइस गांव से आ रही है जहाँ अनियंत्रीत पिक अप ने 5 लोगो को कुचल दिया है सभी की हालत गंभीर है, सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाए गया है। आक्रोशित लोगो की भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दिया है।
प्राप्त सूचना अनुसार होली को लेकर ग्रामीण दुर्गा मंदिर के पास बैठे थे तभी एक पिकप ने सभी को कुचल दिया और लोगों को कुचलते हुए गड्डे में जा गिरी ।
लोगो ने गाड़ी में आग लगा दिया है।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, बाकी की हालत भी गंभीर है!




