नहीं रहे आर एस एस के बड़े संगठन कर्ता सुरेश बाबू,अंतिम यात्रा में शामिल हुये संघ के बड़े चेहरे!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े संगठन कर्ता, देश भर में संघ के बड़े चेहरे के रूप में ख्यातिप्राप्त, बिहार झारखण्ड, बंगाल उड़ीसा समेत पुर्वोत्तर भारत में में संघ के कई बड़े पदों पर अपनी सेवा देने वाले सुरेश प्रसाद सिंह का निधन हो गया!
श्री सिंह ने संघ को सेवा निवृति से पूर्व और उसके बाद भी लगातार 60 वर्षों से भी अधिक सेवाएं दी और संघ को ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत करने में अहम योगदान दिया!
श्री सुरेश सिंह मूल रूप से मोकामा प्रखंड के हाथीदह निवासी थे!
स्थानीय मुखिया शशि शंकर शर्मा ने बताया की शाम 6 बजे के बाद उन्होंने खुद ही फोन कर कई लोगों को अपनी तबियत खराब होने की जानकारी दी!
मुखिया शशि शंकर शर्मा, दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, भाजपा नेता राकेश कुमार और कई स्वयं सेवक उनके हाथीदह आवास पर पहुँचे और उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल ले गये जहाँ ईलाज के क्रम में उनका निधन हो गया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार 04/04/1942 को श्री सिंह का जन्म हथिदह में हुआ, तीन भाइयों में वे सबसे बड़े थे!
संघ के स्वयं सेवकों ने बताया की उन्होंने संघ में अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुये, क्षेत्र कार्यवाह रहे साथ ही प्रांत संघ चालक के रूप में वर्षों तक अपनी सेवा दी!
उनके निधन पर क्षेत्र प्रचारक राम नवमी जी, सह प्रचारक राम कुमार जी,राणा जी, मोहन जी, क्षेत्र कार्यवाह आशीष जी, विभाग प्रचारक रितेश जी, भाजपा नेता संजय कुमार, प्रवीण कुमार सोनी, निलेश कुमार पवन समेत अधिवक्ता जयवर्धन जी, पत्रकार रवि शंकर शर्मा और दर्जनों संघ के स्वयं सेवकों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी!


मुखिया शशि शंकर शर्मा ने कहा
सुरेश बाबू का निधन ना सिर्फ संघ के लिये बल्कि समाज के लिये भी अपूर्णीय क्षति है और मेरे लिये तो ये व्यक्तिगत क्षति है! उनके व्यक्तित्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की परम् पूज्य सर संघ चालक मोहन भागवत जी खुद कई बार आकर उनके आवास पर उनसे मिला करते थे!
श्री सिंह 81 वर्ष के थे, उन्होंने गुरुवार की शाम 7:45 बजे अंतिम सांस ली और इस दुनियाँ को अलविदा कहा!
आज उनके भतीजे एडवोकेट अभिमन्यु ने उन्हें मुखअग्नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गये!

Join us on:

Leave a Comment