नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा : सोशल मीडिया पर बाल विवाह की तस्वीर नवादा जिले के मंजौर गांव की निकली। दरअसल सोषल मिडिया पर बाल विवाह तुषार श्रीवास्तव द्वारा ट्वििट किया था गया। जिसमें नवादा जिले की घटना बताई गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जिले के सभी थाने को इसकी जानकारी जुटाने को कहा गया था। करीब चार घंटे के बाद जानकारी मिली कि वारिसलीगंज थाना के मंजौर गांव की लड़की है। सुचना के बाद स्थानीय प्रषासन दलबल के साथ मंजौर गांव पहंुची और मामले की जांच की। जिसमें बताया गया कि नागलिग लड़की अपने नानिहाल सिंकदरा थाना के आकौनी गांव रह रही थी। जहंा नाना-नानी द्वारा इसकी शादी कराई गई। फिलहाल पुलिस लडकी की कहां शादी हुई है इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं इस मामले में डीएम यषपाल मीना ने बताया कि सुवह से सोषल मिडिया पर शादी की तस्वीर वायरल हो रही थी। जिसके जांच के लिए टीम गठित की गई। जिसमें एसडीओ स्थानीय थाना द्वारा जांच की गई जिसमें मामला मंजौर गांव का बताया गया। लेकिन ग्रामीणो के अनुसार इसकी शादी मंजौर नहीं हुई थी। इसकी शादी नानिहाल हुई थी। लड़की के पिता जिले के बाहर कहीं नौकरी करतें है। लड़की अपने मां के साथ नानिहाल में रह रही थी। जहां उसकी शादी कराई गई है। जो कि जमुई जिले के सिंकदरा थाना क्षेत्र मे ंपड़ता है। इसके लिए जमुई प्रषसन को सुचना दे दी गई है। आगे कुछ अपडेट आने पर जानकारी दी जाएगी।
हालांकि वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है।