प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा को भाजपाई सरकार के द्वारा जबरन बिना किसी जानकारी के पुलिस द्वारा प्रताड़ना का शिकार बनाते हुए गिरफ्तार करने के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी ने तानाशाही सरकार की भर्त्सना करते हुए नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।और तानशाही सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सावर कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के रायपुर वाले 85 वे महाधिवेशन आयोजित होने से खौफ में है। वो नित प्रति दिन महाधिवेशन से जुड़े लोगों को कभी ईडी-सीबीआई तो कभी अपने पुलिसिया तंत्र के सहारे तंग करने पर आतुर है,लेकिन कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस तानशाही रवैये वाली सरकार से डरने वाले नही हैं।हम सब इनके सामने डरने वाले नही हैं। आज हमारे नेता पवन खेड़ा के साथ रायपुर जाने के क्रम में दुर्व्यवहार किया किया गया इसलिए हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला कांग्रेस भवन बेगूसराय से लोहियानगर गुमटी तक मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार, अशोक कुमार सिंह, सेवादल महासचिव प्रभांशु कुमार बिट्टू, युवा कांग्रेस के साथी रतन कुमार ,बसंत कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक आनंद,कांग्रेसी आलोक कुमार जग्गा, चंदन कुमार ,बेगूसराय विधानसभा अध्यक्ष नितेश कुमार झा, सचिन कुमार, विद्या भूषण , मुकेश जी शिक्षक, राजा कुमार, नीरज कुमार आदि लोग शामिल रहे।





3 thoughts on “बेगूसराय में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.