पूर्णिया में 2 साल से बेटी के इंतेजार में वृद्ध दंपत्ति, पुलिस आज भी कर रही तलाश!

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट :-

पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र में बूढ़े मां-बाप दो साल से बेटी मुस्कान खातून के घर आने का इंतेजार कर रहे हैं। बूढ़ी हो चुकी इन आंखों में आज भी अपनी 18 वर्षीय पुत्री की घर वापसी की आश है। मीरगंज थाना क्षेत्र के खेदली चक गांव के वार्ड -10 में रहने वाले
अब्दुल मन्नान और बेगम 2021 से ही लापता पुत्री की गुमशुदगी की पीड़ा में डूबे हैं। मुस्कान को याद कर आज भी बूढ़े मां -बाप की आंखो से आंसू झलक पड़ते हैं।

अब्दुल मन्नान अपनी 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान को याद करते हुए बताते हैं कि वर्ष 2018 में उनकी बेटी मुस्कान एक रोज अचानक घर से लापता हो गई थी। 14 नवंबर को वे खेत का काम ख़त्म कर घर लौटे तो उनकी पुत्री मुस्कान घर पर नहीं थी। बेटी को घर पर न पाकर उन्होंने बेहद खोजबीन की, मगर बूढ़े मां बाप के हाथ मायूसी
के सिवाए कुछ न लगा। कभी कभार वह अपनी सहेली के घर जाती थी। घरवालों ने सारे सगे -संबंधियों और सभी सहेली से पुछताछ की, मगर मुस्कान की कोई खोज खबर नहीं मिली। बूढ़े मां बाप की दिली इच्छा है कि इससे पहले कि वे बेटी का इंतेजार करते हुए दम तोड दें, मुस्कान जहां कहीं भी हो उनके पास लौट आए।

इधर काफी खोजबीन के बाद थक हारकर बूढ़े मां बाप ने मीरगंज थाने में 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान की अज्ञात के द्वारा विवाह के नियत से अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। धारा 363/366 के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मीरगंज थाना केस के पूर्व अनुसंधानकर्ता ने मुस्कान को खोजने की हर संभव कोशिश की मगर अब तक मुस्कान से जुड़ी हुई कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
हालांकि करीब दो सप्ताह पूर्व ही मीरगंज थाने में SI का पदभार
संभालने वाले राम प्रकाश चौरसिया इस केस की नए सिरे से जांच में जुट गए हैं।

Join us on:

3 thoughts on “पूर्णिया में 2 साल से बेटी के इंतेजार में वृद्ध दंपत्ति, पुलिस आज भी कर रही तलाश!”

Leave a Comment