बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में लोजपा रामविलास की ओर से बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर डीएम ऑफिस पर राज्यव्यापी महा धरना वो प्रदर्शन किया गया। लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस धरना के माध्यम से लोजपा रामविलास के नेताओं ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा बिजली दर है। नीतीश कुमार बिहार के लोगों से बिजली दर ज्यादा वसुली कर रही है जबकि पड़ोसी राज्यों में बिजली सस्ते दरों में ना सिर्फ खरीदी जा रही है बल्कि लोगों को भी मुहैया कराया जा रहा है लेकिन बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा महंगी दरों पर बिजली की खरीदारी भी की जा रही है और आम लोगों को मंहगे दर में बिजली सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही नीतीश कुमार 40% बिजली दर बढ़ाने का फैसला लिया है इसका लोजपा रामविलास पुरजोर विरोध करती है नीतीश कुमार 40% बिजली बनाने का जो तय किया है उसे वापस नहीं लिया तो लोजपा रामविलास सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन पूरे बिहार में चलेगी। बताया जा रहा है कि लोजपा रामविलास की ओर से आज पूरे बिहार में सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली दरों में कटौती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बेगूसराय में भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । लोजपा रामविलास के सुरेंद्र विवेक और संजय पासवान ने कहा कि बिजली दरों में कटौती की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है बीपीएल परिवारों को डेढ़ सौ यूनिट बिजली फ्री देने किसानों को खेती में बिजली पहुंचाने की मांग इस धरना के माध्यम से की जा रही है। धरना में लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेत्री इंदिरा देवी सुदर्शन सिंह अजय टाइगर उमेश पासवान सुरेंद्र पासवान समेत दर्जनों लोजपा रामविलास के नेता व कार्यकर्ता धरना स्थल पर उपस्थित रहे
बाईट- सुरेन्द्र विवेक, नेता लोजपा आर
बाईट- संजय पासवान,नेता लोजपा आर





1 thought on “बेगूसराय-बिजली दर में कटौती की माँग को लेकर लोजपा(R) का धरना!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/lv/register-person?ref=SMUBFN5I