रिपोर्ट अनमोल कुमार
फैसला डिप्टी सीएम लेने लगे तो साफ है, क्या हालत हो गई नीतीश कुमार की
अगला सीएम तेजस्वी ही होंगे, नीतीश कुमार का राजद के साथ डील : उपेंद्र कुशवाहा
पटना : जदयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर और तेजी से हमलावर हैं। इसी क्रम में एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव के बहाने नीतीश कुमार पर बड़ा तंज कसा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जब सीएम नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि तेजस्वी यादव से पूछ लीजिए। जब मुख्यमंत्री का फैसला उप मुख्यमंत्री लेने लगे तो साफ है कि नीतीश कुमार की हालत क्या हो गई है। पहले वाले और आज वाले नीतीश कुमार में जमीन आसमान का फर्क है। नीतीश कुमार इतना निचले स्तर पर आकर बात करेंगे किसी को अंदाजा नहीं था। अब इस समय राजद दावा कर रही है कि अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होने वाले हैं, ऐसी अटकलों पर कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने घोषित किया कि अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होगा। नीतीश कुमार ने राजद के साथ डील कर ली है। बिहार की जनता मूर्ख नहीं है। एक बात तो स्पष्ट है कि नीतीश कुमार 2025 के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। जदयू की हालत ऐसी हो गई है कि ना वह इसको निगल सकते हैं ना उगल सकते हैं।
भाजपा से गठबंधन के संकेत
बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के साथ गठबंधन के संकेत भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद अब मैं उसी गठबंधन से साथ जाऊंगा जो 15 साल के जंगल राज से लड़ता रहा है। चूंकि 15 साल तक लालू राज के खिलाफ भाजपा ने भी लड़ाई लड़ी थी। ऐसे में उनका भाजपा से हाथ मिलाने की पूरी संभावना मानी जा रही है।





3 thoughts on “फैसला तेजस्वी ले रहे हैँ तो साफ है क्या हालत हो गई नितीश की, डील साफ अगला सीएम तेजस्वी – उपेंद्र”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!