रिपोर्ट अनमोल कुमार
विधायक विजय मंडल ने कहा-नीतीश कुमार खुद डिप्टी सीएम को सीएम घोषित कर देंगे
पटना : रोहतास जिले के दिनारा सीट से राजद विधायक विजय मंडल ने मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मार्च 2023 में होली के बाद ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे। नीतीश कुमार खुद डिप्टी सीएम को बिहार का मुख्यमंत्री घोषित करने वाले हैं। विधायक विजय मंडल ने मंगलवार को कहा कि 2025 नहीं, बल्कि 2023 में ही तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें यह पद देंगे। विजय मंडल ने कहा कि बिहार की राजनीति एक बार फिर बदलने वाली है। पूरे बिहार की सत्ता लंबे समय बाद राजद के हाथों में आने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हाल ही में कहा था कि 2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने सीएम नीतीश द्वारा तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बनाने की बात को भी काट दिया था। लेकिन एक बार फिर से राजद विधायक के इस दावे से बिहार में सियासत तेज हो गई है।

4 thoughts on “राजद MLA का बड़ा दावा-2025 नहीं, होली बाद ही तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.