पंकज कुमार जहानाबाद
-बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम पद को लेकर जेडीयू आरजेडी के नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी के बीच कहा कि कही कोई दिक्कत नहीं हैं वे अपने स्वार्थ में सांप्रदायिक शक्तियों को आगे नहीं बढ़ने देगे हमारा मेन मकसद है 2024में भाजपा को भागना । और हम उस मकसद के साथ आगे बढ़ रहे है । हम कोई जल्दीबाजी में है ।किसी को कोई कंफूजन नहीं होना चहिए।नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि सीएम बनाने के मामले में कोई धोखा तो नहीं हुआ कि तो उन्होंने उल्टा मीडिया से सवाल पूछा कैसा धोखा ? उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान हो या केसी त्यागी का बयान हो इसका कोई मायने नहीं है काम करने की क्षमता नीतीश कुमार में है जितना काम करेंगे उतना अनुभव होगा।
जीतन राम मांझी के अपने बेटे को सीएम बनाने की मांग पर कहा इसमें क्या दिक्कत है सभी लोग चाहते है कि उनका बेटा आगे बढ़े। हर पिता चाहता है कि उसका बेटा ऊपर जाए । उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मखदुमपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध वाणावर पहाड़ का अवलोकन किया और रोपवे का किया निरीक्षण किया साथ ही साफ कहा कि 2024 के जून महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में यह इलाका बहुत ही अच्छा है मेरा प्रयास होगा कि जो पर्यटक यहां आए रात्रि विश्राम करें और इस क्षेत्र का अवलोकन करें।
Byte – तेजस्वी यादव,डिप्टी सीएम,बिहार





2 thoughts on “सीएम पद को लेकर आ रहे बयानों पर बोले तेजस्वी सब अपने स्वार्थ में बोल रहे हैँ!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.info/el/register?ref=DB40ITMB