पंकज कुमार जहानाबाद 22-02-23
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में स्काउट मूवमेंट के पितामह की जयंती (चिंतन दिवस) के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्काउट एंड गाइड ने बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के लिए एकल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु रैली निकाला, जिसको हरी झंडी दिखाकर नीरज कुमार (वार्ड पार्षद सदस्य) ने विदा किया और कहा कि स्काउट और गाइड छात्र-छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाते हैं, इससे इनमें सेल्फ डिसिप्लिन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट विकसित होता है, जबकि मुख्य अतिथि जयप्रकाश चंद्रवंशी (सांसद प्रतिनिधि) ने बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड के छात्र- छात्रा सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के साथ प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करते हैं, जिससे इनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, इस अवसर पर राजीव कुमार ने एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु शपथ दिलाया, इस अवसर पर अरवल के सहायक जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार का स्वागत स्काउट- गाइड कमिश्नर स्कार्फ पहनाकर किया, मौके पर नेहरू युवा केंद्र के विक्रम कुमार, प्रेमलता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार, बृजेश कुमार के साथ दर्जनों की संख्या में स्काउट- गाइड बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। वहीं दूसरी ओर कायनात इंटरनेशनल स्कूल (काको) में शकील अहमद काकवी के नेतृत्व में बेडेन पावेल की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, पर्यावरण, जल संरक्षण पर नाटक एवं गीत का मंचन किया गया।





2 thoughts on “जहानाबाद – स्काउट गाइड में मनाया चिंतन दिवस!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.info/ph/register-person?ref=IU36GZC4
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/kz/register?ref=K8NFKJBQ