रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड स्थित सड़क पार कर दलान की तरफ जा रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुई मौत
जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शिवनाथी पोखर के समीप बुधवार की दोपहर सड़क पार कर दलान की तरफ जा रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दीया। जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान घायल महिला को इलाज के लिए सिकंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवनाथी पोखर निवासी बासुदेव राम की 70 वर्षीय पत्नी बच्ची देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि वृद्ध महिला बुधवार की दोपहर अपने घर से सड़क पार कर पैदल दलान जा रही थी। तभी जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के शिवनाथी पोखर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। वहीं घटना को देख स्थानीय लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सिकंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला को टक्कर मारने वाला बाइक सवार मृतक के गांव का ही है। इस संबध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा अबतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
वाइट -परिजन





2 thoughts on “70 वर्षीय वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर,मौत!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/ph/register-person?ref=IU36GZC4