प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय में शादी के 9 महीना बाद नवविवाहिता को दहेज लोभियों उतारा मौत घाट, दाह संस्कार कर रहे चिता से अर्ध जली शव पुलिस ने किया बरामद
बेगूसराय छौराही थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव में बुधवार को एक बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने एक अपाचे मोटरसाइकिल दहेज में नहीं मिलने के कारण मौत के घाट उतार देने की बखर जंगलों में आग की तरह फैल गया है। बताते चलें कि मृतिका नवविवाहिता छौराही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी मदन साहू का पुत्र मनजीत कुमार साहू की पत्नी अंजू कुमारी की रूप में पहचान हुई है। मृतिका नवविवाहिता समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत महारा निवासी पवन साहू की पुत्री की माता सुमित्रा देवी का रो-रोकर हाल बुरा है। जानकारी देते मृतिका के मां ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 9 माह पूर्व मनजीत कुमार साहू के साथ हुई थी हमसे जो बन पड़ा हमने अपनी पुत्री को और दामाद को सौगात दिया। मेरे बेटी को बार-बार अपाचे मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित करता रहता था 19 फरवरी 2023 को बेरहमी से मेरे पुत्री को पिटाई किया ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर हम लोग आए पंचायत बैठी किसी तरह मामला सुलझा किंतु बोल रहा था अपाचे हमें चाहिए नहीं तो आपकी बेटी यहां नहीं रहेगी। ग्रामीणों के द्वारा हमें दूरभाष पर जानकारी मिली कि आपकी बेटी को मार कर जला रहा है हम लोग ग्रामीणों के साथ पहुंचे तो जलती हुई चिता को छोड़ सभी बाप बेटा एवं अन्य फरार हो गए। इसकी जानकारी हमने छौराही पुलिस को दिया और चिता को पानी से बुझाकर अध जले हुए सबको निकाला ।आखिर बेटी कब तक जलती रहेगी और माता पिता देखते रहेंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबको जब निकाला गया चिता के गड्ढे से बोरा में पैक हाथ पाव बंधा अवस्था में मिला इससे तो साफ जाहिर होता है कि उसके साथ नाइंसाफी का हद पार कर गया है। मृत नवविवाहिता का जीजा दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान निवासी हरि किशोर साहू ने बताया कि मनजीत कुमार किसी और महिला से अवैध संबंध रखता था जिसके कारण यह घटना घटी है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग के कारण ही यह घटना घटी है। थानाध्यक्ष पवन कुमार से दूरभाष पर जानकारी लेते उन्होंने कहा कि सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है आवेदन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वैसे घटना के जांच में पुलिस जुट गई है।





2 thoughts on “बेगूसराय- नवविहिता की हत्या, पुलिस ने अधजला शव बरामद किया!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.