जहानाबाद- मखदुमपुर पैंथर काको लायंस को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद एरोड्राम क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्व नारायण सिंह के स्मृति में जे सी एल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दौरान पहला मैच मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सतीश दास जी की टीम मखदुमपुर पैंथर ने काको लायंस को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया इस मैच में मखदुमपूर पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 154 रन बनाए जिसमें आयुष ने 42 इलियास ने 36 राजकमल ने 30 रन का योगदान दिया।काको लायंस टीम की ओर से गेंदबाजी में फरदीन ने 3 इलियास ने 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी काको लायंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन ही बना सकी।टीम की ओर से अभिनव 29 सुकेश 27 जबकि अभिशेख ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मखदुमपुर पैंथर टीम की ओर से साहिल ने 3 जबकि बबलू अभिशेख शिवेंद्र ने 1-1 विकेट लिए।मैच में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए इलियास को मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड चन्द्रभूषण शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस लगातार दूसरी जीत के साथ ही मखदुमपुर की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।दूसरा मैच हुलासगंज राईडर्स बनाम शकूराबाद सनराईजर्स के बीच हुआ जिसमें हुलासगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 20 ओवर में 139 रन बनाए।टीम की ओर से संजीत राज ने प्रतियोगिता का पहला अर्ध शतक ज़माते हुए शानदार 62 रनों की पारी खेली वहीँ लव 48 रन बनाए।शकूराबाद टीम की ओर से गेंदबाजी में सर्वेश 3 अनिल तबरेज और सुधीर ने 1-1 विकेट लिए।निर्धारित 20 ओवर में 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शकुराबाद की टीम ने भी 139 रन बनाकर मैच को ड्रा करा दिया।रोमांच की सारी पराकाष्ठा को पार कर देने वाली ये मैच दर्शक को वर्षों तक याद रहेगी।इस ड्रा मैच में शकूराबाद टीम की ओर से अमित ने 30 सर्वेश 24 अनिल ने 14 और अमरजीत ने 14 रन बनाए।हुलासगंज टीम की ओर से गेंदबाजी में वरुण ने 4 अंकित संजीत गौरव1-1 विकेट लिए। ड्रा होने के बाद मैच सुपर ओवर एक एक ओवर का हुआ जिसमें शकूराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाकर हुलासगंज की टीम को जीत के लिए एक ओवर में 17 रनों का लक्ष्य दिया जो हुलासगंज की टीम ने 16 रन बनाकर इस रोमांचकारी मैच को भी ड्रा करा दिया।इस साँस रोक देने वाली मैच में अंपायर ने बॉल हिट का फैसला किया जिसमें शकूराबाद के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारकर मैच को जीत लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए चंद्रभूषण शर्मा और ब्रजेश कुमार ने शकूराबाद टीम के खिलाड़ी सर्वेश को मैन ऑफ दी मैच देकर सम्मानित किया।उक्त आशय की जानकारी आयोजन समिति के संयोजक डॉ रोहित राज और डीके पॉल ने दी।

Join us on:

1 thought on “जहानाबाद- मखदुमपुर पैंथर काको लायंस को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में!”

Leave a Comment