आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, अस्पताल में मौत!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव

रोहतास जिला के बिक्रमगंज मैं आपसी रंजिश के कारण गोली गोली चल गई और गोली लगने से घायल शख्स का इलाज के दौरान एक निजी क्लीनिक में मौत हो गई। बताया जाता है कि भोजपुर जिला के पिरो के रहने वाले धर्मेंद्र पासवान को सुबह में शौच जाने के दौरान आपसी रंजिश में गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए रोहतास जिला के बिक्रमगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। बिक्रमगंज की पुलिस ने शव का सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर उसे भोजपुर के पीरों भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment