अस्पताल में एक मरीज को निशाना बनाते हुये ताबड़तोड़ फायरिंग!

SHARE:

समस्तीपुर से टिंकू कुमार

जिले में पुलिस सुस्त अपराधी मस्त होता जा रहा है ।तभी तो बेख़ौफ़ अपराधी लूट हत्या जैसी बारदात को अंजाम देने में नही हिचकता है ।अहले सुबह नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में अस्पताल में इलाजरत मरीज पर अपराधियों ने गोली चलाई ।हलाकि फायरिंग में मरीज बाल बाल बच गया ।घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गया।सूचना पर नगर पुलिस पहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई है ।अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधारपर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है ।बताया जाता है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेव पुर निवाशी दीपक कुमार सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था ।जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।बहरहाल जिले की पहली घटना है कि बेख़ौफ़ अपराधी अस्पताल में घुसकर मरीज पर गोली चलाई गई।इस तरह की घटना से अस्पताल प्रवन्धक सकते में है।

Join us on:

Leave a Comment