युवक ने अपने पिता और भाई की धारदार हथियार से की हत्या!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव

रोहतास जिला के काराकाट में एक युवक ने अपने पिता तथा भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काराकाट थाना क्षेत्र के करूप गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक राजू पंडित ने अपने ही पिता भगवान पंडित तथा भाई राजेश पंडित को धारदार हथियार से काट दिया। जिससे भाई राजेश पंडित की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके घायल पिता भगवान पंडित को पुलिस अस्पताल लेकर गई। लेकिन उसकी भी मौत हो गई। मामले में आरोपी राजू पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व राजू पंडित छत से गिर गया था। जिस कारण वह घायल हो गया था। उसका इलाज वाराणसी में भी हुआ था। आगे की इलाज के लिए और पैसे की मांग को लेकर पिता तथा पुत्र में विवाद हो गया और उसी विवाद में राजू ने अपने ही पिता तथा छोटे भाई की हत्या कर दी। इस घटनाक्रम के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।

Join us on:

Leave a Comment