IG पंकज सिन्हा व SSP राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस बाइक रैली को किया रवाना

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर

एंकर : बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस का जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन तिरहुत रेंज के आईजी पंकज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मालूम हों की बिहार पुलिस के द्वारा निर्देशित जन सहभागिता बाइक रैली को सोमवार यानी 20 फरवरी को मुजफ्फरपुर जिला में भी आयोजित किया गया. इस रैली के माध्यम से आमलोगों से सीधे तौर पर जुड़ने और आमजनो की समस्याओं का निपटारा साथ ही पुलिस का सहयोग आमजनो को मिले और पुलिस पर विश्वास दिखे इस उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया.

बता दे कुल 76 टीमों को जिले के अलग अलग थाने में रवाना कर आमलोगों से मिलने की अपील की गई और हर थाना क्षेत्र की अपनी टीम बनाई गई है जो अपने इस इलाके में जाकर आमजनता से मिलेगी ,उनकी समस्याओं को सुनेगी और निदान निकालने का प्रयास करेगी।

मामले में आई जी पंकज सिन्हा ने बताया की हर शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह टीम जायेगा और अलग अलग लोगों से मिलेगा उनकी समस्याओं को सुनेगा और अपराध कैसे कम हो उसपर विचार भी करेगा खासकर नए उम्र के लड़कों से संपर्क बढ़ाया जाएगा.

बाइट – पंकज सिन्हा आईजी तिरहुत रेंज
बाइट:- एसएसपी/ राकेश कुमार

Join us on:

Leave a Comment