मुजफ्फरपुर- सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा जख़्मी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज, कांटी, मुज़फ़्फ़रपुर

कांटी में सड़क हादसे में घायल अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, भतीजा हुआ घायल

कांटी थाना क्षेत्र के कांटी ओवर ब्रिज से आगे कट पॉइंट के समीप सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की जानकारी के बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायल को कांटी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

कांटी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हालत गंभीर देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।

जिसकी पहचान शत्रुघ्न पांडे उम्र लगभग 62 वर्ष ग्राम पारू निवासी के रूप में हुई। वहीं , मृतक के भतीजा प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल होने की बात बताया जा रहा है। बताया जाता है कि गाड़ी ठोकर मारने के बाद फरार हो गया।

स्थानीय पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Join us on:

3 thoughts on “मुजफ्फरपुर- सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा जख़्मी!”

Leave a Comment