पंकज कुमार की रिपोर्ट
जहानाबाद 20 फरवरी, 2023
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति ( DLMIC) की दूसरी बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में प्रबंध निदेशक, मगध को ऑपरेटिव बैक , श्री अमर झा द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिला के पैक्सों का कम्प्यूटरकरण हेतु पैक्सों का चयन किया गया। DLMIC की बैठक में द्वितीय चरण में वैसे 17 पैक्स का चयन किया गया, जिनका अंकेक्षण वर्ष 2021-22 का अंकेक्षण का कार्य संपन्न हो चुका था। प्रथम चरण में ऐसे 46 पैक्स के अहर्ता पर विचार किया गया था। इस बैठक में जहानाबाद जिला के पैक्स को कंप्यूटरकृत करने हेतु अहर्ता प्राप्त पैक्स का चयन किया गया।
विदित हो कि केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त अंशदान से नाबार्ड के माध्यम से अगले पांच वर्षों में सभी पैक्सों का कम्प्यूटरकरण किया जाना है।
इस बैठक में नाबार्ड के DDM श्री कुमार रितेश, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, श्री जयनाथ सिंह, प्रबंध निदेशक, मगध को ऑपरेटिव बैक , श्री अमर झा, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सतेन्द्र कुमार प्रसाद एवं चयनित पैक्सों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।





3 thoughts on “डीएम रिची पांडेय ने क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक की !”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?