भागलपुर/ निभाष मोदी
सत्संग सुनने आए थे पूरे परिवार के साथ नवगछिया
भागलपुर नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 मुरली चौक पर रविवार देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात्रि करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगैबा चौसा के 47 वर्षीय रुदल शर्मा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र मन्नू कुमार ने बताया की मेरे पिता एवं पूरा परिवार रंगरा के टावर चौक पर हो रहे सत्संग में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार को वो रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुवा में अपने ननिहाल चले गए थे। रविवार देर रात्रि वो साईकिल से अपने ननिहाल से वापस सत्संग स्थल के लिए आ रहे थे उसी क्रम में मुरली चौक के समीप एक अज्ञात वाहन से उनको अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण उनकी मौके पर हीं मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रंगरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया। परिवार वालों को घटना की सूचना मिलते हीं सभी अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचे वहीं मृतक रुदल शर्मा अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। वहीं मृतक की पत्नी और बेटे का रो रो कर बुरा हाल है।





1 thought on “सड़क हादसे में वाहन की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/zh-TC/register?ref=DCKLL1YD