भागलपुर/ निभाष मोदी
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत भागलपुर में 150 दिव्यांगजनों को दी गई इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल देकर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भागलपुर,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल दिया जाता है इसी कड़ी में भागलपुर समाहरणालय परिसर में दिव्यांगजन कोषांग के द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत जिले के 200 दिव्यांगजनों को जिलाधिकारी के द्वारा इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण किया आज 65 ट्राई साइकिल दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा सभी दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल देने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकार के द्वारा लगातार दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं के रूप में कई तरह के उपकरण वितरित किए जाते हैं। इसी क्रम में आज इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के दौरान भी कुछ लोगों को इलेक्ट्रिक साइकिल दिया गया था। वही आवेदन जमा किए दिव्यांगों को आज इलेक्ट्रिक साइकिल दिया गया है।





2 thoughts on “भागलपुर में 150 दिव्यांगजनों को दी गई इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. Registrera