जिला पत्रकार संघ अपने सदस्यों के लिए जीवन के साथ, जीवन के बाद भी हमेशा खड़ा रहेगा:- प्रशांत कुमार

SHARE:

नेहा कुमारी,सिटी रिपोर्ट

बेगूसराय में जिला पत्रकार संघ के तेघरा अनुमंडल इकाई की बैठक तेघरा डीपीएस स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया। जिला पत्रकार संघ के तेघरा अनुमंडल इकाई सभी सदस्य उपस्थित होकर बैठक में हिस्सा लिया, बैठक एक होली मिलन समारोह में तब्दील हो गया बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल इकाई के अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज कर रहे थे बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण जबकि विशिष्टअतिथि के तौर पर जिला पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार शामिल हुए बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कर्ण ने कहा कि संघ सभी पत्रकारों के दुख, सुख में साथ खड़ा रहेगा और उनके हक की लड़ाई लड़ेगा वही जिला पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि जिला पत्रकार संघ अपने सदस्यों के लिए जीवन के साथ और जीवन के बाद भी खड़ा रहेगा, मैं अपने किसी सदस्य को कभी अकेले होने नहीं देते हैं दुख हो या सुख हो उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और उनके हक में हमेशा आवाज उठाते रहे हैं, जब भी पत्रकारों पर आफत आई है तो जिला पत्रकार संघ आगे बढ़ कर उनके लिए लड़ाई लड़ने का काम किया है संघ अपने सदस्य के निधन के बाद भी उनके परिजन को मदद करते रहे हे यह हमेशा संघ इसी तरह से अपने सदस्यों के प्रति काम करते रहेंगे बैठक में अनुमंडल इकाई के डब्ल्यू रॉय,सुमित कुमार बबलू, नीरज कुमार, अनंत कुमार, शकील राजा, सुबोध कुमार, मोहन झा , देवेंद्र राय, चंदन शर्मा, अभय कुमार समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित हुए

Join us on:

4 thoughts on “जिला पत्रकार संघ अपने सदस्यों के लिए जीवन के साथ, जीवन के बाद भी हमेशा खड़ा रहेगा:- प्रशांत कुमार”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment