आकाश कुमार.
पूर्णिया
पूर्णिया: में दो चोर को पुलिस ने दबोचा: स्मैक और गांजा पीने के लिए करता था चोरी, CCTV कैमरा ने खोला राज
जिले में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे दो चोरों को लोगों ने धर दबोचा है. हालांकि एक चोर मौके से भागने में सफल रहा. घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ठा बाजार की है. यहां दो शातिर चोर उस वक्त धरे गए जब वे दुकान में रखे सामान पर अपना हाथ साफ कर रहे थे. बीते कुछ रोज से चोरी की घटना से आम लोग खासे परेशान थे और अलर्ट भी. स्थानीय लोगो ने दोनो चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी सदर थाना के पूर्णिया सिटी इलाके के रहने वाले है। सभी युवक नशे के शिकार हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों ने बताया कि वे नशे के लिए चोरी करते हैं उन्हें नशे की बुरी लत है. करीब दो महीने से चोरी कर रहा है।
आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह लोग जो भी सामान चोरी करता था उसे आधे से भी कम कीमत में बेच देता था। एक ग्रैंड मिक्सचर की कीमत बाजार में 5 हजार है। पुलिस चोरी का सामान खरीदने वालो को भी तलाश कर रही है।
स्थानीय दुकानदार मोहम्मद नौशाद ने बताया कि उनके दुकान से ग्रेंड मिक्सचर और अन्य कई कीमती सामानों की चोरी हो गई थी। दुकान में लगे CCTV कैमरा में चोर की तस्वीर कैद हो गई। उसके बाद वह अलर्ट हो गए। जैसे ही वही 3 युवक चोरी की घटना को अंजाम देने आए और शटर का ताला तोड़ने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और दो युवक को चोरी करते दबोच लिया।
बाइट 1- आरोपी
बाइट 2- दुकानदार, मो नौशाद




