कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ओरगाईं गांव से गेहूं लदे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त मामले में एमओ ने किया राशन गोदाम का जांच
कैमूर भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगाईं गांव में राशन डीलर के दरवाजे पर गेहूं की बोरियों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने जब्त किया था । इस मामले में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले का जांच किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर एमओ ने मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार किया। विदित हो कि ओरगाईं गांव निवासी पंकज साह नामक बनिया ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जन वितरण प्रणाली दुकानदार बब्बन सिंह कुशवाहा के दरवाजे पर पहुंचा था। जहां गेहूं की लदाई की जा रही थी। इस बीच सरकारी योजना के तहत लाभुकों के बीच वितरण किए जाने वाले राशन की अवैध बिक्री किए जाने के संदेश पर कुछ ग्रामीणों द्वारा थाने की पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली समेत उस पर लदे तमाम अनाजों को जप्त कर लिया था। इसी मामले में सोमवार को एमओ ने जांच किया और रिपोर्ट तैयार किया।





2 thoughts on “कैमूर-सरकारी अनाज जब्त होने के बाद एम ओ ने किया गोदाम का जाँच!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.