मुफ्ती महफूजूर रहमान उस्मानी साहब के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

SHARE:

:- शशि शंकर शर्मा !

पटना, 23 मई 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जमीयतुल कासिम दारूल उलूम-इल-इस्लामिया, सुपौल के फाउंडर और इस्लामी स्काॅलर मुफ्ती महफूजूर रहमान उस्मानी साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
अपने शोक संदेष में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्ती महफूजूर रहमान उस्मानी साहब के इन्तकाल की खबर से दुखी हूॅ। वे धार्मिक स्काॅलर के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान थे। उनकी सामाजिक कार्यों में भी गहरी अभिरूचि थी। उनके इन्तकाल से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

Join us on:

Leave a Comment