लफ़्फ़ा शूटिंग नहीं चलेगा, जमीन पर काम करें अधिकारी – भाई बीरेंद्र!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

राजद के वरिष्ठ नेता सह सभापति प्राक्कलन समिति बिहार विधानसभा के भाई विरेंदर बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने वित्तीय योजना संबंधी को लेकर अपने सभी विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस बैठक के दौरान सड़क की गुणवत्ता की जांच नल जल योजना एवं सरकार की कई ऐसे महत्वकांक्षी योजनाएं हैं जिनको लेकर अपने पदाधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा की। योजनाओं में कमी होने के कारण अधिकारियों को फटकार भी लगाई गई। इस बैठक के दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया गया है। वही बैठक संपन्न होने के बाद भाई बिरेंद्र ने कहा कि पहले सरकार एनडीए की थी लेकिन अब महागठबंधन की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वही है

लेकिन डिप्टी सीएम नौजवानों के नेता तेजस्वी यादव है नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों की यही चाहत है की सर जमी पर काम हो लफ़्फ़ा शूटिंग वाला काम अब नहीं चलेगा इसलिए जो भी पदाधिकारी है अपने मिजाज को बदलिए क्योंकि अब सरकार भी बदल चुकी है। महागठबंधन चाहती है कि जनता के हित में काम करना चाहती है इसलिए अधिकारी भी जनता के हित में काम करना शुरू कर दें। यही बैठक के दौरान दिशा निर्देश दिया गया है। इस दौरान सभापति प्राक्कलन समिति बिहार विधानसभा के सदस्य भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार बदली है इसीलिए अधिकारियों को अपना मिजाज बदलना होगा।

बाइट।भाई बिरेंद्र सभापति प्राक्कलन समिति बिहार विधानसभा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment