पत्नी ने पुलिस बुलाकर शराबी पति को कराया गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाला शराबी पति को पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ्तार

एक शराबी पति से तंग आकर एक पत्नी ने पुलिस बुलाकर अपने पति को गिरफ्तार करा दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसके बाद शराबी पति के खिलाफ पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच कराया गया और मेडिकल जांच के बाद शराबी पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा. नगर पंचायत स्थित स्टेशन गली की बतायी जाती है। उपरोक्त मामले में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में आवेदन दी है।

गिरफ्तार शराबी पति की पहचान बलेश्वर साह का पुत्र जितेंद्र साह के रूप में कई गयी है। थाने को दिए गए आवेदन में पत्नी ने बताया कि शराब पीकर उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता है और प्रताड़ित करता रहता था। जिससे तंग आकर थाने में आवेदन दी। दिए गए आवेदन के बाद कुदरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी पति को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment