रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले— श्रद्धालुओं की सुविधा और ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
लखीसराय। बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” में भाग लेने के उपरांत विश्व प्रसिद्ध बाबा अशोक धाम परिसर में कांवरियों की सुविधा के लिए निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नव-निर्मित यात्री शेड में कांवरियों के विश्राम के साथ-साथ निःशुल्क पेयजल एवं शर्बत की व्यवस्था की गई है, जिससे विशेषकर वर्षा के मौसम में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
इसके पश्चात कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने डुमरी गांव में ₹14.90 लाख की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष शिव शंकर राम, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सादर आभार
अजय कुशवाहा
मीडिया प्रभारी,
लखीसराय।



