कॉमरेड कल्लू राम की 21वीं बरसी मनाई गई, दी गई श्रद्धांजलि!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

दिवंगत कॉमरेड कल्लू राम का 21वीं बरसी जहानाबाद शहर में काफी धूमधाम से मनाया गया। जाने-माने नेता दिवंगत कॉमरेड कल्लू राम का 21वीं बरसी जहानाबाद शहर में काफी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में झंडा तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड वसी अहमद ने किया । 1 मिनट का मौन रखकर उनके प्रतिमा पर फूल - माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया गया। उसके बाद एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले जिला कमेटी सदस्य कामरेड गणेश दास ने किया । कार्यक्रम को संबोधित भाकपा माले के अरवल विधायक कामरेड महानंद सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा भाकपा माले के जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पांडेय, एस यू सी आई के जिला सचिव कामरेड उमाशंकर वर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम में शामिल इनोस के युवा नेता कामरेड मुकेश पासवान, गरीबन दास, कल्लू राम के बड़े पुत्र कामरेड चंदन कुमार, कल्लू राम के छोटे पुत्र श्री सोनू कुमार, आदि थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरवल विधायक कामरेड महानंद ने कहा कि कल्लू राम हमारे पार्टी के जुझारू नेता में से एक थे उन्होंने शहर में पार्टी को विस्तार करने में अग्रिम भूमिका निभाई थी । और प्रचारक के रूप में उनकी खास पहचान थी मजदूर, किसानों, व्यवसायियो, के हक, अधिकारों के लिए काफी लड़ाइयां लड़े थे। और उनके अधिकारों पर हमले के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए अंतिम सांस ली। उनके निधन पार्टी काफ़ी क्षति हुई। आज हम लोग उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया । उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली 15 फरवरी 2023 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी। साथ ही 15 से 20 फरवरी तक भाकपा माले का 11वां महाधिवेशन पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित की जाएगी 15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए किसान, मजदूर, छात्र, युवा, व्यवसायियो, न्याय पसंद लोगों से अपील किया कि हजारों हजार की संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाएं।

Join us on:

Leave a Comment