रिपोर्ट – सम्राट वीर सक्सेना!
मुख्यमंत्री को घेरावकर ज्ञापन सौंपने के निर्णय पर लगायी मुहर
प्रखंड के सभी शिक्षक जाति गणना सहित गैरशैक्षणिक कार्य का करेंगे वहिष्कार
बिहार, लक्खीसराय: प्रखंड मुख्यालय हलसी के प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड के सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक समस्याओं के समाधान तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,हलसी के मनमानीपूर्ण रवैया के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।धरना सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार तथा संचालन संयोजक नंदकिशोर कुमार ने किया।विदित हो कि प्रखंड संघ इकाई ने 06 जनवरी 2023 को ही समस्या समाधान को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड नियोजन इकाई सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, हलसी और प्रखंड शिक्षापदाधिकारी,हलसी को मांगपत्र सौंपा था,जिसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी व जिला शिक्षापदाधिकारी, लखीसराय को भी आवश्यक कार्यार्थ दी गयी थी।इसके अलावे भी संघ के जिला इकाई के द्वारा जिलाधिकारी और जिला

शिक्षापदाधिकारी को तीन-तीन बार समस्या समाधान करने को लेकर आग्रह पत्र सौंपा गया था,किंतु इस सुशासन की सरकार में किन्हीं पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्या को समाधान करना मुनासिब नहीं समझा।लाचार व विवश होकर संघ ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर यह संकेत देने का काम किया कि यदि 25 जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो माननीय मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के दौरान घेरावकर समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जायेगा।उक्त बातें संघ के प्रदेशमहासचिव बिपिन बिहारी भारती ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व संघ के राज्याध्यक्ष आनंद कौशल सिंह करेंगे,जिसमें जिले व पड़ोसी जिले के हजारों शिक्षक शामिल होंगे।
वहीं जिलाध्यक्ष वरुण कुमार,महासचिव पवन कुमार,वरीय उपाध्यक्ष बनारसी महतों व सचिव सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी की मनमानी चरम पर है,वे मनमौजी काम किया करते हैं जिसका हम लोग चरणबद्ध तरीके से विरोध करने की रणनीति तैयार करेंगे साथ ही शैक्षणिक कार्यों के अलावा गैर शैक्षणिक कार्य का भी बहिष्कार करेंगे। मौके पर पंकजकुमार, अविनाश कुमार, नवीन कुमार, सुजीत कुमार, सत्यम कुमार,कुमार गौरव, मो० कैसर आजम कैसर, रुबिता पांडेय, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, मिंटू कुमार, प्रमोद राम, अभय कुमार, रंजीत कुमारसिंह, संतोषकुमार, राजकुमार, मनोज कुमार, अवधेश प्रसाद, राकेश कुमार, जनार्दन पासवान, अयोध्या पासवान, पियूष कुमार, अक्षय कुमार, अमित कुमार, हीरेन्द्र दास हीरा, बबीता कुमारी, पूनम कुमारी, रानी कुमारी, मधु कुमारी, रेखा कुमारी, सुगंधा, प्रतिमा, सोनू कुमारी ,मीना कुमारी, रेखा कुमारी, नीलम कुमारी, मंजू ,आयशा परवीन, रंजू कुमारी, कविता कुमारी, सुनैना कुमारी, सविता कुमारी, प्रतिभा सिन्हा, महेश कुमार, शंभू कुमार, रामकुमार ,अनुपम कुमार, निरंजन कुमार, रंजीत कुमार सिंह, चंदन कुमार पासवान, अशोक कुमार पासवान, सुजीत कुमार, लालमणि जी, मदन कुमार, सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजेश कुमार, शंकर कुमार, राम सागर यादव, वीरेंद्र कुमार, सहित सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे।




