रिपोर्ट – अमित कुमार
दिल्ली से पटना पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
जहरीली शराब कांड को लेकर पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा इस मामले में कार्यवाही हो रही है, कुछ दिन पहले ही जितने एसपी थे जो सीमा के इलाकों के लिए हैं उनका तबादला किया गया है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जाए. एक बात मानना पड़ेगा ऑल ओवर अपराध बिहार में घटा है, दूसरे राज्यों के मुकाबले अपराध में कमी आई है. वही उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको कोई जानकारी नहीं है ,कौन क्या बोलता है वह अपनी समझ से बोलता है. यह मामला अंदरूनी जेडीयू का मसला है, इस पर JDU देखेंगी कि क्या करना है। महागठबंधन नेतृत्व है चाहे लालू जी हो या फिर नीतीश जी इन्होंने बनाया है और यही चला रहे हैं, कोई बयान वीर चलाएगा क्या।

Byte: तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम




