फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में डबढ़िया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

डबढ़िया की टीम ने गोड़हन को 2-1 से हरा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच ट्राफी पर जमाया कब्जा

रविवार को भभुआ प्रखंड के जमुआवँ गाँव मे फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन करने पहुचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू फुटबाल मैच का आयोजन हो रहा है। रविवार को क फाइनल मैच डबढ़िया गाँव और गोडहन गाँव की टीम के बीच खेला गया। जिसमें डबढ़िया की टीम ने गोड़हन को 2-1 से फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हरा ट्राफी पर कब्जा जमाया। जिप सदस्य ने बताया कि मैच का हजारों ग्रामीणों ने शानदार आंनद लिया व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विकास सिंह ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए  हौसला बढ़ाने के लिए हर तरह से सहयोग रहेगा। जिला के गाँव गाँव मे इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। ताकि ग्रामीणों क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय अस्तर पर आगे बढे। यह हर संभव प्रयास रहेगा। माँ सती हंसरानी देवी क्लब जमुआव के द्वारा यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन समिति मे प्रभाकर तिवारी, राजेश यादव, निहोर यादव, पुरसोत्तम शर्मा, सुनील गोंड, सुरेंद्र तिवारी, खरपत्तू साह, अजित यादव, मथुरा राम, सूरज मल चौहान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment